- संदीप हत्याकांड को लेकर सीओ ने दिया जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन
जनवाणी संवाददाता |
सरधना: डाहर गांव में हुए संदीप हत्याकांड मं सोमवार को मृतक पक्ष के लोग सीओ से मिले। उन्होंने हत्याकांड से जुड़े बाकी लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। सीओ ने उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। साथ ही निर्दोष को जेल नहीं भेजने की बात कही।
गौरतलब है कि सरूरपुर थाना क्षेत्र के डाहर गांव निवासी संदीप पुत्र मुंसिक के भांजे जोनी का अपनी मामी यानी संदीप की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते दोनों मिलकर संदीप को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसके तहत जोनी ने अपनी मामी के साथ मिलकर संदीप की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद इस पूरी घटना से पर्दा उठा दिया था।
पुलिस ने मामले को लेकर सोमवार को मृतक पक्ष के लोग तहसील पहुंचे। उन्होंने सीओ से मिलकर बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। कहा कि कोई भी आरोपी बचना नहीं चाहिए। कोई निर्दोश जेल भी नहीं जाना चाहिए। सीओ बृजेश सिंह ने लोगों का आश्वासन दिया कि निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर भाजपा नेता यशवीर सिंह, मनोज त्यागी, अरविंद प्रताप, रीपू दमन आदि मौजूद रहे।
क्राइम ब्रांच का हर्रा में छापा, दो गिरफ्तार
सरूरपुर: क्षेत्र में लगातार बढ़ रही ट्रांसफार्मर चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार को थाने पर डेरा डाले रखा। इस दौरान क्राइम ब्रांच की टीम ने अधिकारियों के निर्देशन में कस्बा हर्रा से दो संदिग्धों जावेद व अब्दुल रहमान को हिरासत में लेकर पूछताछ की बताया गया है कि हिरासत में लिए गए दोनों युवकों ने घटना स्वीकार करते हुए अपने अन्य साथियों के नाम भी क्राइम ब्रांच की टीम को बताए हैं। जिनसे देर शाम थाने पर पहुंचे एसपी देहात ने भी पूछताछ की।
जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम इन दोनों युवकों की निशानदेही पर अन्य आरोपियों को दबोच ने में लगी हुई थी। समाचार लिखे जाने तक क्राइम ब्रांच की टीम थाने पर डेरा डाले हुए थी और पूछताछ की जा रही थी तो साथ ही टीम दबिश का दौर भी चल रहा था। इस संबंध में स्थानीय पुलिस ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने दबिश देकर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कोई लिखा पढ़ी नहीं की गई थी। वहीं, दूसरी ओर कस्बा हर्रा में क्राइम ब्रांच की दबिश को लेकर हड़कंप मचा रहा।
अज्ञात अधेड़ का शव मिला
खरखौदा: मेरठ-हापुड़ मार्ग पर कस्बा स्थित स्टेट बैंक के पास बने लोक निर्माण विभाग के बरामदे में अज्ञात अधेड़ का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया। कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पास लोकनिर्माण विभाग के कमरों के सामने बने बरामदे में सोमवार शाम आस पास के लोगों एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया।
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष दाढ़ी बढ़ी हुई तथा फटे पुराने कपड़े पहने हुए था। शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर मोर्चरी भेज दिया। वहीं लोगों के अनुसार मृतक सड़क किनारे दुकानदारों से मांग कर अपना पेट भर लेने के बाद यहीं बरामदे में रहता था। कस्बा निवासी अधेड़ की मौत संभवत: ठंड लगने बता रहे। वही दिमागी रूप से कमजोर भी होने बताया। वहीं, सीओ किठौर रुपाली राव ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जायेगा। मौत का कारण पीएम रिपोर्ट आने पर पता चल सकेगा।

