Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

मांस व शराब की दुकाने बंद कराने की उठी मांग

  • जैन समाज ने महावीर जयंती का सम्मान रखे जाने को लेकर डीएम को दिया ज्ञापन

जनवाणी संवाददाता  |

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में महावीर जयंती के अवसर पर बूचडखाने, मांस व शराब की दुकानें बंद कराये जाने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

ज्ञापन में मांग की गई कि 14 अप्रैल को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी का 2622 वें जन्म कलयाणक महावीर जयंती पर प्रदेश में पशु-पक्षियों के वध एवं मांस-मछली के क्रय-विक्रय और सभी बूचड़खाने को बंद रखने के साथ-साथ शराब दुकानों को बंद रखकर ड्राई डे किया जाये।

ज्ञापन में कहा गया कि भगवान महावीर स्वामी अहिंसा के अग्रदूत और भारतीय संस्कृति के ऐतिहासिक पुरूष हैं और उन्होंने अहिंसा करूणा और प्राणी मात्र के प्रति प्रेम व दया का जो बहु आयामी प्रतिपादन किया वह आज भी अतयाधिक प्रासंगिक है। ज्ञापन में कहा गया कि स्वतंत्र भारत की सरकारों ने भी अहिंसा दिवस की इस पुनीत परम्परा का सदैव सम्मा किया है|

जिसके अंतर्गत राज्य सरकारों के आदेश से पशु-पक्षी वध, बूचड़खाने के संचालन तथा मांस-मछली विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध रहता है। ज्ञापन देने वालों में अजय कुमार भर्जी, रजत जैन, शुभम भटनागर, वर्द्धमान जैन, अमित जैन आदि मुख्य रूप् से मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img