Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

भगवान परशुराम के नाम पर बिडौली चौक के नामकरण की मांग

जनवाणी संवाददाता ।

शामली: झिंझाना क्षेत्र के बिडौली चौक का नाम भगवान परशुराम के नाम पर किए जाने की मांग को लेकर मेरठ करनाल हाईवे स्थित बिडौली चौराहे पर एकत्रित होकर कांग्रेस नेता अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की।

कांग्रेस नेता अश्वनी शर्मा ने कहा कि शामली में विप्रसमाज की आस्था का ध्यान रखते हुए भगवान परशुराम चौक बनाया जाना बहुत जरूरी है। भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार थे।

उनके नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए तथा उनके नाम पर किसी भी सनातनी को एतराज नहीं होना चाहिए। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सम्पूर्ण ब्रह्म समाज को इस अभियान से जुडना चाहिए।

क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के युवाओं ने बिडौली स्थित सैनिक स्कूल प्रांगण में मीटिंग करते हुए बिडौली चौक पर भगवान परशुराम जी का फरसा लगाने का निर्णय लिया है। साथ ही, भगवान परशुराम चौक के लिए जल्द ही जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

इस अवसर पर अनुराग अत्री, अर्पित पंडित, यश शर्मा, अश्वनी हथछोया, अर्पित शर्मा बहेड़ा, अजीत शर्मा, शुभम शर्मा, अकुल शर्मा, कपिल दीक्षित, कमल शर्मा केरटू, रितिक शर्मा, आकाश शर्मा, मनीष शर्मा, मुकुल शर्मा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img