Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

गंगोह को तहसील व जांडखेड़ा को ब्लाक बनाने की मांग

जनवाणी संवाददाता |

गंगोह: सांसद प्रदीप चौधरी व विधायक किरत सिंह ने गंगोह को तहसील व जांडखेड़ा को ब्लाक बनाने की मांग की है। इस बारे में मुख्यमंत्री को पत्र दिया गया है। गंगोह को तहसील बनाने की मांग काफी समय से की जा रही है। इससे पहले भी यह मांग की जा चुकी है तथा इस संबंध में राजस्व परिषद को प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। लगातार मांग के बावजूद अब तक शासन ने गंगोह को तहसील बनाने की घोषणा अब तक नहीं की है। इस संबंध में सांसद प्रदीप चौधरी व विधायक किरत सिंह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से भेंट की तथा पत्र देकर गंगोह को तहसील व जांडखेड़ा को ब्लाक बनाने की मांग की। विधायक ने कहा है कि उनके विधान सभा क्षेत्र में गंगोह नगरपालिका भी है।

इस संबंध में वह पहले भी मांग कर चुके हैं तथा आयुक्त सहारनपुर द्वारा नई तहसील बनाने के संदर्भ में रिपोर्ट आयुक्त व सचिव राजस्व परिषद को 4 सितंबर 2019 को भेज दी गई। नए ब्लाक को बनाने के बारे में भी मांग करते हुए कहा गया कि उनके क्षेत्र के गांव जांडखेड़ा को ब्लाक बनाया जाना जनहित में आवश्यक है। क्षेत्र वासियों द्वारा काफी समय से इसकी मांग की जा रही है। ब्लाक न होने से क्षेत्र के लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने संबंधित को निर्देशित करने की मांग की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img