Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

कांग्रेसियों ने तहसील परिसर में किया प्रदर्शन 

  • प्रदेश में यूरिया खाद की कमी और बढ़ते अपराधों पर जताई चिंता
  • राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन नायब  तहसीलदार को सौंपा

जनवाणी ब्यूरो |

धामपुर: कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज तहसील परिसर में प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेसियों ने अवगत कराया कि आज पूरे प्रदेश में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है।

आए दिन हत्या, बलात्कार, लूट,डकैती जैसी घटनाएं घटित हो रही हैं. जिन पर अंकुश लगाने में सरकार नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में यूरिया खाद की कमी के कारण किसान वर्ग बहुत परेशान हैं। उन्होंने सरकार से किसानों को अभिलंब यूरिया खाद मुहैया कराने की मांग करते हुए कहा कि ऐसा करने से किसानों की फसलें बर्बाद होने से बच सकती हैं।

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हुसैन अहमद अंसारी, कांग्रेस के नगराध्यक्ष धामपुर वसीउर्रहमान व सुधीर कुमार एडवोकेट के नेतृत्व में एकत्रित होकर कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे। जहां पर कांग्रेसियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव को सौंपा।

11 4

ज्ञापन में कांग्रेसियों ने किसानों की समस्या को प्रमुखता से उठाया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुसैन अहमद अंसारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में यूरिया खाद की कमी के कारण किसान परेशान हैं। किसानों को अपनी फसलों के लिए खाद भी मुहैया नहीं हो पा रहा है। किसान खाद के लिए समितियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधों का ग्राफ तेजी के साथ बढ़ रहा है। आए दिन हत्या, बलात्कार जैसे जघन्य अपराध हो रहे हैं, लेकिन सरकार अपराधों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है।

उन्होंने सरकार से पत्रकारों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर अभिभावकों का शोषण हो रहा है। आर्थिक मंदी के इस दौर में एंड्रायड मोबाइल खरीदने को मजबूर हैं। सरकार से मांग करते हुए कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई के बजाय कोई अन्य विकल्प तलाशा जाए।

इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष नौशाद अंसारी, यूथ कांग्रेस के नगराध्यक्ष साजिद सैफी, कांग्रेस के बढापुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी हुसैन अहमद अंसारी, सुधीर कुमार एडवोकेट, मोहम्मद आदिल, रहमान अहमद, आदित्य कुमार, नसीम अहमद, मोहम्मद साबिर, मोहम्मद फैजान, मोहम्मद सज्जाद सिद्दीकी, रिहान अहमद, शकील अहमद, मुख्तार अहमद आदि अनेक कांग्रेसी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.