Sunday, March 8, 2026
- Advertisement -

पठान पर बैन और शाहरूख पर मुकदमे के लिए प्रदर्शन

  • बजरंग दल कार्यकर्ताओं का पठान के विरोध में प्रदर्शन

जनवाणी संवाददाता |

शामली: राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पठान फिल्म को लेकर तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पठान फिल्म में अंडर गारमेंट में भगवा रंग का प्रयोग करके व भगवा रंग को बेशर्म रंग कहकर भगवा व भारतीय संतों का अपमान किया गया है। फिल्म में अश्लीलता परोसी गई है जिससे बच्चों के संस्कार खत्म हो रहे हैं।

भारत में बहुसंख्यक समाज का अपमान किया गया है जिससे उसकी भावनाएं आहत हो रही है। इस संबंध में कार्यकर्ताओं ने पठान फिल्म को उत्तर प्रदेश में पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने व शाहरुख खान पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है जिससे कि भविष्य में बहुसंख्यक समाज की भावनाएं कोई आहत न कर सके। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी निकिता शर्मा को सौंपा।

ज्ञापन सौंपने में बालिस्टर छांचियान, नवनीत, कृष्णपाल, संदीप, अंकित, शेरसिंह, लोकेंदर, जानी, शुभम आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img