- एसडीएम को सौंपा प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन, आंदोलन करने की चेतावनी दी
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकतार्ओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में पहुंचकर नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। उसके बाद उन्होंने एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंप देश हित में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की। मांग के पूरा ना होने पर आंदोलन का बिगुल बजाने की चेतावनी दी।
सोमवार को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में पहुंचे और वहां केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनुपाल बंसल व प्रदेश सचिव प्रमोद गोस्वामी ने कहा कि वह पिछले कई साल से जनसंख्या कानून बनाने की मांग करते आ रहे है, लेकिन आज तक भी मांग को पूरा नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि देश में जनसंख्या में निरंतर बढ़ोत्तरी हो रही है। जिस तरह से जनसंख्या बढ़ रही है उसी तरह से देश में बेरोजगारी, भुखमरी, सड़क दुर्घटना, हिंसा, अपराध आदि में भी बढोत्तरी हो रही है। इन सबके बढ़ने का एकमात्र कारण जनसंख्या ही है।

देश की बढ़ती जनसंख्या के कारण ही अस्पतालों में, सड़को पर भीड़ ही भीड़ नजर आती है। जिसके चलते आम आदमी सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पाता है। हालात इस कदर बदतर है कि जो पैसा सरकार को टैक्स के रूप में दिया जाता है।
उससे कही ज्यादा पैसा गरीबों व बेरोजगारों के लिए व्यवस्था करने में चला जाता है। उन्होंने एसडीएम रामनयन को ज्ञापन सौंपकर प्रधानमंत्री से कानून बनाने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष तरुण तोमर, शैलेश तोमर, प्रीतम सिंह वर्मा, तेजपाल सिंह, नरेंद्र जैन, राजवीर सिंह तोमर, इकबाल सिंह कवि अमरपाल सिंह पंवार, अनूप सिंह, विकास गुप्ता, राजेंद्र राठी, मनीष कुमार शर्मा, दिनेश शर्मा, दीपांशु गुप्ता, गौरव जैन, अर्पित पंवार आदि मौजूद रहे। वहीं खेकड़ा तहसील में भी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
कहा कि जनसंख्या बढ़ने से देश का विकास भी बाधित हो रहा है। बढ़ती जनसंख्या के कारण ही देश ग्रह युद्ध के हालात बने हुए है। देश को ग्रह युद्ध से बचाने का एक मात्र उपाय कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून है। वह देश ज्यादा तरक्की कर रहे है जिनकी जनसंख्या बहुत कम है।
देश के विकास के लिए भी कानून जरूरी है। कानून ऐसा हो जो दो बच्चों से ज्यादा पैदा करें उसकी सारी सुविधाएं बंद हो। उसका मत देने का अधिकार खत्म हो। उसके उपर एक भारी जुमार्ना हो व उसे जेल में डाला जाए। ऐसा कठोर कानून बनने के बाद ही देश विकास के पथ पर अग्रसर हो सकता है। इस अवसर पर हरिओम शर्मा, करतार सिंह, अमित धामा, राज सिरोही, मनोज कुमार, आयुष कुमार, नवीन त्यागी, कामेश्वर त्यागी, सोहनपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

