- सी ओ देवबंद द्वारा आरोपी उपनिरीक्षक के लाईन हाज़िर करने की घोषणा पर शांत हुए ग्रामीण
जनवाणी संवाददाता |
नागल: थाना क्षेत्र के गाँव भाटखेडी में आपसी विवाद की तहरीर मिलने पर बीती रात गाँव में गयी पुलिस ने कथित आरोपी दिनेश कुमार को कमरे में बन्द कर बर्बरता से पीटा,जिससे उसका शरीर नीला पड गया। पुलिसिया कार्यवाही के विरोध में भाटखेड़ी के ग्रामीण पीड़ित के परिवार एवं महिलाओं के साथ थाने पर आकर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन की सूचना मिलने पर रामकरण सिंह क्षेत्राधिकारी देवबंद नागल थाने पर आये और प्रर्दशन करने वालों के बीच वरिष्ठपुलिस अधीक्षक से मामले के बारे मे फोन पर अवगत कराया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपी उपनिरीक्षक मोहित कुमार को लाईन में आमद कराने के आदेश क्षेत्राधिकारी देवबंद को फोन पर जारी किए।
तब कहीं जाकर ग्रामीण शांत हुए , उच्चाधिकारियों के र्निदेश पर स्थानीय पुलिस ने पीड़ित को मेडिकल के लिए सी एच सी नागल पर भेजा।पीड़ित की पत्नी सुषमा ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

