- आरएसएस के जिला प्रचारक ने किया उद्घाटन
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: ग्लोबल शांति केयर हॉस्पिटल पर दंत चिकित्सा विभाग का शुभारंभ हो गया है। इससे पूर्व आरएसएस के जिला प्रचारक तथा भाजपा जिलाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से फीता काटकर दंत चिकित्सा विभाग का उद्घाटन किया। बुधवार को नगर के कैराना रोड स्थित ग्लोबल शांति केयर हॉस्पिटल में दंत चिकित्सा विभाग का उद्घाटन आरएसएस के जिला प्रचारक विराट, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, अस्पताल के डायरेक्टर कुशांक चौहान एवं डा. अपूर्व गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए जिला प्रचारक ने कहा कि चिकित्सा का कार्य ईश्वरीय सेवा है। जिसके माध्यम से समाज सेवा का अवसर ईश्वर हमें देता है। इसलिए चिकित्सा से जुड़े लोगों को खुद पर गर्व करना चाहिए। इस अवसर पर डायरेक्टर कुशांक चौहान ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को चिकित्सा सुविधा प्रदान करना है जिससे समाज के किसी भी वर्ग का व्यक्ति वंचित ना रहे।
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरवीर मलिक, जिला महामंत्री भाजपा पुनीत द्विवेदी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो डा. अनुराग शर्मा, समाजसेवी अजय सिंघल, डा. सलीम जावेद, डा. अक्षय, डा. इकबाल, डा. बाबर, अमन, अजय बाबू सिंह, अनस, विनोद आदि मौजूद रहे।

