- फिल्म में कोविड नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने का किया गया है प्रयास
जनवाणी संवाददाता |
देवबंद: कोविड नियमों का पालन करने के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से देवबंद में बनी फिल्म ‘मास्क सिंह’ यू ट्यूब पर रिलीज की गई है। लोगों ने फिल्म के माध्यम से किए गए कोरोना जागरूकता के प्रयासों की सराहना की है।

नगर की सराय पीरजादगान स्थित स्कूल के प्रबंधक और फिल्म के निमार्ता शाहीन अल्वी ने बताया कि फिल्म में स्थानीय कलाकार शामिल हैं।

