जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: देवबंद कोतवाली पुलिस और हिस्ट्रीशीटर बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है।देवबंद कोतवाली इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सोनकर ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सजवान के दिशा निर्देश पर सहारनपुर पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम और अपराधियों/ वांछितों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर देवबंद कोतवाली पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने कार व बाइक सवार बदमाशों को रोकने का किया प्रयास।बदमाशो ने पुलिस पर फायर किया।हमले में पुलिस कर्मी बाल–बाल बचे। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से 2 बदमाश घायल हो गए।घायलों का उपचार कराया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विस्तृत जानकारी के लिए पढ़िए दैनिक जनवाणी।

