Tuesday, June 23, 2026
- Advertisement -

Dino Morea: ED की कार्रवाई तेज: डिनो मोरिया के ठिकानों पर छापे, अब समन भेजकर पूछताछ की तैयारी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। मीठी नदी पुनर्विकास से जुड़े करोड़ों रुपये के घोटाले में अब बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया ईडी के रडार पर आ गए हैं। ईडी ने डिनो मोरिया और उनके भाई समेत आठ लोगों को समन जारी किया है। इन सभी को अगले हफ्ते अलग-अलग दिन पेश होकर अपने बयान दर्ज कराने होंगे। सूत्रों के मुताबिक, ईडी डिनो मोरिया से घोटाले से जुड़े वित्तीय लेन-देन और संदिग्ध संबंधों को लेकर पूछताछ करना चाहती है। इससे पहले एजेंसी ने कल डिनो मोरिया के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी।

पूछताछ के लिए बुलाया अगले सप्ताह

ईडी ने डिनो मोरिया, उनके भाई और कुछ बीएमसी अधिकारियों सहित कम से कम आठ लोगों को मीठी नदी घोटाले मामले में 65 करोड़ रुपये के घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में अगले सप्ताह पूछताछ के लिए बुलाया है। आधिकारिक सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।

बीते कल ईडी ने की थी छापेमारी

मीठी नदी घोटाले में नाम सामने आने के बाद अब डिनो मोरिया लगातार घिरते जा रहे हैं। EOW द्वारा पूछताछ किए जाने के बाद कल ईडी ने मीठी नदी सफाई घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत डिनो मोरिया के घर पर छापेमारी की थी। छापेमारी डिनो मोरिया और उनके भाई समेत कुछ अन्य लोगों के ठिकानों पर भी की गई थी। अब छापेमारी के एक दिन बाद ईडी ने अभिनेता को समन जारी करके पेश होने के लिए बोला है।

EOW भी कर चुकी है डिनो मोरिया से पूछताछ

इस मामले में अभिनेता डिनो मोरिया से मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) भी कुछ दिन पहले पूछताछ कर चुकी है। उन्होंने EOW के दफ्तर पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए थे। अब पूछताछ के लगभग एक हफ्ते के बाद ही ई़डी ने डिनो मोरिया पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

मीठी नदी घोटाला क्या है?

मीठी नदी घोटाला मुंबई महानगरपालिका की ओर से मीठी नदी की सफाई में इस्तेमाल होने वाले स्लज पुशर और ड्रेजिंग मशीनों की खरीद-फरोख्त से जुड़ा है। आरोप है कि इन मशीनों को कोच्चि की कंपनी मैटप्रॉप टेक्निकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड से ऊंचे दामों पर किराए पर लिया गया और इसमें भारी वित्तीय गड़बड़ी हुई।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Telegram से हटा अस्थायी बैन, Google ने बहाल किया एक्सेस, मैसेज एडिटिंग फीचर पर अब भी रोक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित समयसीमा...

Saharanpur News: गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मुहिम को सहारनपुर में समर्थन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: गाय को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने...

जुबली पार्क रामलीला के मुख्य निर्देशक बने सुरेश निझावन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: श्री कृष्णा राम नाटक क्लब, जुबली...

CBSE Result 2026: CBSE छात्रों के लिए बड़ी राहत, पुनर्मूल्यांकन पूरा, जल्द आएंगे बाकी परिणाम

जनवाणी ब्युरो | नई दिल्ली: नीट यूजी पुनर्परीक्षा के बीच...

World Yoga Day: अक्षय कुमार से शिल्पा शेट्टी तक, योग दिवस पर सितारों में दिखा फिटनेस का जुनून

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img