जनवाणी संवाददाता |
मोदीपुरम: दुल्हेड़ा गांव में दीपक चौहान की हत्या के बाद गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मृतक के आवास से लेकर आरोपी के घर के आस पास एक प्लाटून पीएसी सीआरपीएफ और पुलिस बल तैनात किया गया है। गांव में तनावपूर्ण शांति है। गांव की सड़कों पर सन्नाटा छाया हुआ है।

दीपक चौहान की गांव के ही हिस्ट्रीशीटर रितिक और उसके भाई गोलू ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी, बीच बचाव में आए उसके चाचा वीर सिंह भी घायल हो गया था। 7 घंटे तक मुख्य मार्ग जाम रखने के बाद रात में करीब 1:00 बजे मृतक का अंतिम संस्कार किया गया था। परिवार में दीपक की मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है।

