Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

उप-मुख्यमंत्री ने अटल अमृत सरोवर का भौतिक निरीक्षण कर की सराहना

  • स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगायी गयी स्टालों का भी किया निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के निरीक्षण के अन्तर्गत विकासखण्ड पुंवारका स्थित नल्हेडा बक्काल में अटल अमृत सरोवर का भौतिक निरीक्षण किया।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अटल अमृत सरोवर की सराहना करते हुए कहा कि इसके क्षेत्र को बढाया जाए एवं खेल की गतिविधियों सहित पर्यटन की दृष्टि से समृद्ध बनाया जाए। समूह की महिलाओं के द्वारा लगाये गये स्टालों का निरीक्षण कर स्वयं सहायता समूह द्वारा गोबर से बनाये गये स्वास्तिक की प्रशंसा की। उन्होने कहा कि स्वयं सहायता समूह जैविक तरीके से बनाये गये उत्पादों को बढावा दें तथा आय अर्जन की दृष्टि से अपने-आप को समृद्ध करें। जब महिलाएं सशक्त होंगी तो देश स्वतः सशक्त बन सकेगा।

उप मुख्यमंत्री द्वारा अटल अमृत सरोवर पर पौधारोपण किया गया। उन्होने अपने संबोधन के दौरान ग्रामवासियों से ग्राम चौपाल के संदर्भ में जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रामवासियों की समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में अधिक से अधिक पात्रों को लाभान्वित करना सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग ब्रजेश सिंह, सांसद कैराना प्रदीप चौधरी, विधायक नकुड मुकेश चौधरी, विधायक रामपुर मनिहारान देवेन्द्र निम, विधायक शहर राजीव गुम्बर, विधायक गंगोह किरत सिंह, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार जिलाध्यक्ष महेन्द्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, सहित संबंधित अधिकारीगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...

Saharanpur News: 1582 स्थानों पर होलिका दहन, ड्रोन निगरानी के साथ 3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: आगामी होली पर्व और रमजान माह...

Holi 2026: 2 या 3 मार्च? होलिका दहन को लेकर असमंजस खत्म, जानें शुभ मुहूर्त

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

स्वच्छता का पर्व है होली

होली का प्रारंभ हुआ, घर-खलिहान से कूड़ा-कचरा बुहार कर...

होली वह है जो हो…ली

दिनेश प्रताप सिंह ‘चित्रेश’ एक समय था, जब होली पूरे...
spot_imgspot_img