Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पहुंचे देवबंद, राज्यमंत्री के पिता के निधन पर जताया दुख

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर/देवबंद: प्रदेश की योगी सरकार में लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक गुरुवार को देवबंद पहुंचे और गांव जड़ौदाजट स्तिथ मंत्री के आवास पर पहुंच श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पूर्व कार्यक्रम के अनुसार सड़क मार्ग से देवबन्द के गांव जड़ौदाजट पहुंचे और राज्यमंत्री कुंवर बृजेश से मुलाक़ात कर जनके पिता के निधन पर शोक प्रकट किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने राज्यमंत्री के पिता राजकुमार रावत के चित्र पर श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए। वह करीब आधे घण्टे तक राज्यमंत्री के घर पर रहे और सांत्वना व्यक्त की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता, पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग आदि मौजूद रहे।

इसके उपरांत पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि वह यहां अपनी शोक संवेदनाए व्यक्त करने के लिए आए थे। इस दुख की घड़ी में प्रदेश सरकार और संगठन राज्यमंत्री बृजेश सिंह के साथ है। उपमुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा और पूरे इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img