Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

उपमुख्यमंत्री ने सुनी जन समस्याएं

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैम्प कार्यालय 7-कालिदास मार्ग पर जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। जनता दर्शन के दौरान प्रदेश के कोने-कोने से अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर आये जन सामान्य से उप मुख्यमंत्री ने स्वयं आवेदन प्राप्त कर उनकी समस्याओं को पूछा तथा आश्वस्त किया कि आपकी समस्या निस्तारण को, हर सम्भव प्रयास करके निराकरण कराया जायेगा, जिससे आप लोगों को बार-बार न दौड़ना पड़े।

उन्होंने कहा कि आप लोग अपने क्षेत्रान्तर्गत होने वाले समाधान दिवस में उपस्थित होकर अपना आवेदन देते हुए समस्या से अवगत करायें, जिससे आपको दूर तक नहीं दौड़ना पड़ेगा और आपकी समस्या का शीघ्रता के साथ नियमानुसार निस्तारण भी किया जायेगा। श्री मौर्य ने पत्रों का संज्ञान लेते हुए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनका नियमानुसार निर्धारित अवधि में निस्तारण करायें, जिससे किसी भी फरियादी को बेवजह परेशान न होना पड़े।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img