Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

महिला प्रशिक्षुओं को डिप्टी कमिश्नर ने दिए प्रमाण-पत्र

  • नौ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

जनवाणी संवाददाता |

हल्दौर: ग्रामीण विकास मंत्रालय के संयोजन से जनपद में चल रहे पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान पर मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक की स्वयं सहायता समूह की महिला प्रशिक्षुओं को नौ दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के समापन पर डिप्टी कमिश्नर द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

बुधवार को नौ दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन स्वयं सहायता समूह की 30 महिलाओं की आॅनलाइन आईआईबीएफ के द्वारा परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसका शतप्रति परिणाम रहा। संस्थान निदेशक सतीश मीणा ने कहा कि सभी सखिया सीएससी द्वारा बीसी सखी का कोड प्राप्त कर घर-घर बैंकिंग सेवायें प्रदान करें तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करें।

प्रशिक्षण के समापन पर डिप्टी कमीशनर ज्ञान सिंह द्वारा नीलम वर्मा, स्वाति, मोनिका, सुहानी, वैशाली, अमृता, दीपिका, प्रतिभा, प्रिया, अंशु, शिखा आदि महिला प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गए एवं बैंक के कार्यों को सही ढंग से करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर जिला अग्रणी प्रबंक जोगेन्द्र ग्रोवर, आरसेटी स्टॉफ संकाय सदस्य संगीता रानी, विकास सिंह, कार्यालय सहायक कविता पाल एवं अमित कुमार, प्रदीप कुमार, आदेश, रिक्की बागरी आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img