- कांग्रेसजनों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष के साथ जनहित समस्याओं को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति जनजाति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी जसजीत कौर को सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि शामली की मलीन बस्तियों में विकास से वंचित स्थानों पर कार्य कराने समेत विभिन्न मांगे रखी हैं।
उन्होंने बताया कि मोहल्ला पंसारियान में वाल्मीकि बस्ती से अलग करीब 6 गलियों है, जिसमें सड़कें टूटने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अनुसूचित जाति के बच्चों को पिछले दो वर्ष से छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है। छात्रों द्वारा जो आॅनलाईन आवेदन किए जाते है उसमें 200 से 300 रुपये का खर्च आता है।
जिसके लिए स्कूलों में ही फार्म भरवाएं जाएं। जिले में जो आवास विकास योजना चल रही है उसमें सुविधा शुल्क लेकर ही डूडा विभाग द्वारा स्वीकृत किए जा रहे है, जिसकी जांच कराई जाए। उन्होंने जनहित की समस्याओं का समाधान कराने की है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, शहर अध्यक्ष अनुज गौतम, अरविंद झंझोट, नसीम अहमद, रिजवान, रामस्वरूप वाल्मीकि, नन्दूप्रसाद, राजपाल, राव आरिफ, प्रविन्द्र कुमार, प्रमोद कश्यप आदि मौजूद रहे।

