जनवाणी ब्यूरो |
शामली: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने विभिन्न जनपदों में जिला प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी को शामली जनपद का प्रभारी नियुक्त गया है। पार्टी पदाधिकारियों जसवंत सैनी को बधाई दी है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता जसवंत सैनी सहारनपुर के मूल निवासी है। जसवंत सैनी ने छात्रराजनीति से राजनीति में पदार्पण किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकारिणी में उन्होंने अपना स्थान बनाया। जिसके बाद उन्होंने भाजयुमो में जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक अपनी कार्य कुशलता का परिचय दिया। जसवंत सैनी भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के पद पर भी रह चुके हैं।
वर्तमान में जसवंत सैनी राज्य पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष के पद पर है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने हॉल ही त्रिस्तरीय चुनाव एवं विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न जनपदों में जिला प्रभारियों के नाम की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष ने जसवंत सैनी को शामली जनपद का जिला प्रभारी नियुक्त किया है।

