Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: विकास कार्यो से सहारनपुर की बदली सूरत, महापौर ने दो वार्डो में किया 70 लाख रुपये के विकास कार्यो का शुभारंभ

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: महापौर डॉ. अजय कुमार ने दो वार्डो में करीब 70 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली सड़क व नाली आदि विकास कार्यो का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शहर में हो रहे विकास कार्यो से सहारनपुर की सूरत बदली है।

महापौर डॉ.अजय कुमार ने नगर विधायक राजीव गुुंबर व महानगर भाजपा अध्यक्ष शीतल विश्नोई के साथ वार्ड 24 मे सतयुग आश्रम के बराबर वाली गली में सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का सड़क पर गेंती मारकर व नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इन कार्यो पर करीब 30 लाख रुपये की लागत आयेगी। इसके अलावा उन्होंने गुरुद्वारा वाली गली में भी सीवर पाईप लाइन के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। महापौर ने वार्ड 50 हकीकत नगर में पानी की टंकी के पास नाले एवं इंटरलॉकिंग टाइल लगाने के कार्य का शुभारंभ किया। इस कार्य पर भी करीब 40 लाख रुपये की लागत आयेगी।

महापौर ने उक्त निर्माण कार्यो के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्रवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षो में हुए शहर के विकास से सहारनपुर की सूरत बदली है। तीन-चार वर्ष बाद सहारनपुर आने वाले व्यक्ति को सहारनपुर आज एक नये रुप में दिखायी देता है। उन्होंने कहा कि आज जिन विकास कार्यो की शुरुआत की गयी है इनसे गोविंद नगर व हकीकत नगर क्षेत्र में जनसुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर नगर विधायक राजीव गुम्बर, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई गोयल, क्षेत्रीय पार्षद राजीव कुमार अन्नू, पार्षद अमित त्यागी व पार्षद सुधीर पंवार के अलावा पूर्व पार्षद संजय फुटेला, मंडल अध्यक्ष हनी वर्मा, समाजसेवी प्रदीप गिलहोत्रा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img