Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

अनुपमा का एक बार फिर हौसला बढ़ाती देखी देविका, अमेरिका जाकर करेगी नई शुरुवात

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: स्टार प्लस का पॉपुलर टीवी सीरियल अनुपमा में 5 साल के लीप के बाद कहानी पूरी तरह से बदल गई है। अनुज और अनुपमा तलाक लेकर अलग हो गए है, जिसके बाद अनुपमा जोशी बेन के नाम से मशहूर यूट्यूबर तो बन गई है, लेकिन अनुपमा पांच सालों में किसी से मिली नहीं है। जिसके बाद देविका आकर अनुपमा को अमेरिका का टिकट धमा देती है।

24 17

अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि अनुपमा पांच साल में पहली बार अपने घर की खिड़कियां खोलती हैं लेकिन तभी उसे सारी पुरानी बातें याद आ जाती हैं। वह अनुज के आरोप और घरवालों के ताने याद करके सहम जाती है।

26 19

तभी अनुपमा को अपनी मरी हुई मां की याद आती है, जो उसके सामने आकर अमेरिका जाने के लिए कहती है। इस दौरान अनुपमा बार-बार कहती है कि वह जैसी है वैसे ही ठीक है। उसे लोगों का सामना करने में डर लगता है, लेकिन आखिर में अनुपमा अमेरिका जाने का फैसला लेती है और फिर वह पैकिंग करने में लग जाती है।

37 15

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अनुपमा पांच साल बाद घर के बाहर कदम रखेगी। इस दौरान वह उस बच्चे से मिलती है, जिसने उसकी पांच साल तक मदद की है।

09 21

वह उस बच्चे को घर की चाभी और बहुत सारी चॉकलेट्स देकर जाती है। इसके बाद वह देविका को फोन करके बताती है, ‘मैं अमेरिका जा रही हूं और ये नंबर नई अनुपमा का है।’ देविका अनुपमा का फैसला जानकर खुश हो जाती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img