जनवाणी ब्यूरो |
मुजफ्फरनगर: श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर में श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर परिवार द्वारा श्याम प्रभु खाटू वाले का तीन दिवसीय श्री श्याम रंग रंगीला फाल्गुन मेला 24 मार्च से 26 मार्च तक मंदिर परिसर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार रात्रि को भी खाटू श्याम के भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया।
मंदिर समिति के चेयरमैन भीमसैन कंसल ने बताया कि रात्रि आठ बजे फाल्गुन बधाई उत्सव और भंण्डारा आयोजित किया गया। इसमें समाजसेवी भीमसेन कंसल व मनीष चौधरी ने भजन संध्या पर श्याम प्रभु खाटू वाले का गुणगान किया। साथ ही अनेकों श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य किया।

भजन संध्या में प्रमुख रूप से भीमसैन कंसल, समाजसेवी मनीष चौधरी, प्रधान अशोक गर्ग, मंत्री अनिल गोयल, कैलाश चन्द ज्ञानी, सोमप्रकाश कुच्छल, बिजेन्द्र रानू, श्याम सुन्दर, जेपी गोयल, शशांक राणा, अग्रिम सिंघल, विपुल, मयंक, शुभम, अनिल गुप्ता, अमन गकोयल, नीरज गोयल, सचिन सिंघल, अंकित अग्रवाल, नवलजीत, रजत राठी, अजय अग्रवाल, रजत माहेश्वरी, कुलदीप शर्मा सहित हजारों भक्त शामिल रहे।

