जनवाणी ब्यूरो |
मुजफ्फरनगर: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडी की इकाई नई मंडी उद्योग व्यापार मंडल द्वारा शुक्रवार देर रात्रि नई मंडी स्थित बडी धर्मशाला में होली मिलन कार्यक्रम मनाया गया। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रमों से कलाकारों ने सभी का मन मोह लिया। राधा-कृष्ण की झांकी ने सभी को मोहित कर लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार उत्तम चंद शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व वरिष्ठ सपा नेता गौरव स्वरूप रहे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री संजय मित्तल ने की। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत जिला प्रभारी राजेन्द्र सिंघल, जिलाध्यक्ष महेश चौहान, नगर प्रभारी जनार्दन विश्वकर्मा, नगराध्यक्ष जयपाल शर्मा व नगर महामंत्री नीरज बंसल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आशुतोष गुप्ता, इन्द्रसैन बिन्दल, मुदित जैन, दिनेश बंसल आदि का सहयोग रहा।

