Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

धनतेरस, दीवाली से पहले गुलजार हुआ बाजार

  • पुष्य नक्षत्र का दिखा असर, इलेक्ट्रोनिक आइटम से लेकर आभूषणों तक की हुई खरीदारी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: धनतेरस और दीवाली की दस्तक से पहले ही बाजार गुलजार हो गए है। हर चौक व चौराहे को लाइटों से सजाने का काम किया जा रहा है। कोरोना काल के दो साल बाद मनाई जा रही दीवाली और धनतेरस को लेकर लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे है।

21 11

मंगलवार को बने पुष्य नक्षत्र पर बाजार में काफी भीड़ देखने को मिली एक ओर जहां लोगों ने इलेक्ट्रोनिक समानों की खरीदारी की वहीं सराफा बाजार भी झूमता नजर आया। सराफा बाजार में इस वर्ष लाइटवेट ज्वेलरी को उतारा गया हैं, जिसकी महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही है।

कार, बाइक समेत इलेक्ट्रॉनिक समानों की भी हो रही ब्रिकी

बाजार में दीवाली के समानों को लेकर रौनक बिखरी हुई है। पुष्य नक्षत्र पर बाजार में कार, बाइक समेत इलेक्ट्रॉनिक समानों की भी खूब खरीदारी हुई। इतना ही नहीं कपड़ों आदि की खरीदारी को लेकर भी बाजार में रौनक देखने को मिली।

22 12

धनतेरस पर व्यापार की बढ़ी उम्मीद

पुष्य नक्षत्र में सबसे अधिक खरीदारी सोने-चांदी और वाहनों की होती है। हालांकि लोग वाहन धनतेरस पर अधिक खरीदते हैं, लेकिन पुष्य नक्षत्र पर सोना लोगों ने खूब खरीदा है। मंगलवार को शहर के छोटे बड़े सर्राफ की दुकान पर भी काफी भीड़ देखने को मिली। जिससे व्यापारियों को दीवाली के बाजार को लेकर भी आस जग गई है कि बाजार अच्छा होने वाला है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img