जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: सर्व विकास संस्थान ढिकाना की ओर से आयोजित योग एवं चरित्र निर्माण शिविर के तीसरे दिन योगाचार्य धर्मवीर आर्य ने कहा योग के द्वारा ही व्यक्ति अपने शरीर को स्वस्थ रख सकता है। वह शांति के साथ जीवन यापन कर सकता है। जीवन में यदि शांति ना हो तो मनुष्य होने का कोई औचित्य नहीं है।
शिविर में बच्चों ने पीटी एवं सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया। प्रशिक्षक ने बताया कि सूर्य नमस्कार करने से शरीर में लचक पैदा होती है। जिससे शरीर की क्षमता में वृद्धि होती है।
इस अवसर पर डॉ रवि शास्त्री ने कहा ग्रामीण बच्चों को योग के द्वारा सामाजिक बुराइयों से दूर किया जा सकता है। उसी दिशा में यह प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर विपिन तोमर, अनुज कुमार, देवेंद्र कुमार, सोनू तोमर, प्रवीण फौजी, नीरज फौजी, सचिन तोमर, प्रमेन्द्र, कपिल आर्य आदि का सहयोग रहा।

