नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन हैै। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी को आज 45 साल पूरे हो गए हैं। उनकी शादी साल 1980 में हुई थी। इस खास मौके पर उनकी बेटी ऐशा देओल ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए उन्हें शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दीं। ऐशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की पुरानी और यादगार तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें दोनों साथ में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने एक दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा।
ऐशा देओल ने शादी की सालगिरह की बधाई
बता दें कि, ऐशा ने अपने पिता धर्मेंद्र और मां हेमा मालिनी की दो प्यारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर उनकी शादी की 45वीं सालगिरह पर शेयर की हैं। पहली तस्वीर में हेमा और धर्मेंद्र की यंग ऐज की तस्वीर है, जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए एक-दूजे की तरफ प्यार से देखते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में हेमा ने धर्मेंद्र के चेहरे को बड़े प्यार से हाथ से पकड़ रखा है और वह धर्मेंद्र की आंखों में देखते हुए मुस्कुरा रही हैं। वहीं धर्मेंद्र भी हेमा को देखकर प्यार से मुस्कुरा रहे हैं। दोनों के चेहरों से प्यार साफ झलक रहा है। वहीं दूसरी तस्वीर में हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की आज की तस्वीर है, जिसमें ऐशा और अहाना उनके साथ पोज देती नजर आ रही हैं।
ऐशा ने लिखा भावुक नोट
ऐशा ने अपने मां-पिता को जन्मदिन की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, ”हैप्पी एनिवर्सरी मम्मा और पापा। आप मेरी दुनिया हैं। आपसे प्यार करती हूं।
ऐशा के इस पोस्ट पर फैंस ने भी जमकर कमेंट्स किए। एक फैन ने लिखा, ‘शादी की सालगिरह मुबारक’, एक और फैन ने लिखा, ‘खूबसूरत जोड़ों को शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं’, एक और फैन ने लिखा, ‘शादी की सालगिरह मुबारक हो हमारे मिस्टर और मिसेज देओल,आप दोनों को ढेर सारा प्यार और खुशियां, आप दोनों को जीवन भर साथ रहने की शुभकामनाएं और ढेर सारा प्यार’,
एक और फैन ने लिखा, ‘दुनिया के सबसे खूबसूरत जोड़े को शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं’, एक और फैन ने लिखा, ‘आप दोनों को आज और हमेशा दुनिया भर में प्यार और खुशी की शुभकामनाएं, राधा मदन मोहनजी आप दोनों को हमेशा आशीर्वाद दें, 45 वीं शादी की सालगिरह मुबारक’, एक और फैन ने लिखा, ‘हेमा मैम और धर्मेंद्र अंकल आपको शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं’, एक और फैन ने लिखा, ‘सालगिरह मुबारक’, एक और फैन ने लिखा, ‘मैं आपसे प्यार करता हूं सर।’, एक और फैन ने लिखा, ‘एक प्यारे जोड़े को शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं, असम से ढेर सारा प्यार’, एक और फैन ने लिखा, ‘सदाबहार जोड़े को शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं।’
ऐसे हुई थी हेमा और धर्मेंद्र की शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हेमा ने 1980 में बॉलीवुड में ही-मैन के नाम से मशहूर धर्मेन्द्र से शादी की थी। ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी और तमिल रीति-रिवाज से शादी हुई थी। उस समय धर्मेंद्र की उम्र 45 साल थी और वो पहले से शादीशुदा थे। एक्टर ने अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर को तलाक दिए बिना हेमा से शादी की थी। दोनों की 2 बेटियां हैं, जिनका नाम ईशा और अहाना है।

