Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

धौनी का सामना विराट के वीरों से 

दुबई, भाषा:  लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही महेंद्र सिंह धौनी की चेन्नई सुपरकिंग्स का इंडियन प्रीमियर लीग में शनिवार को विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से मुकाबला होगा तो नजरें दोनों टीमों के बल्लेबाजों पर लगी होंगी।
चेन्नई टीम में हरफनमौला केदार जाधव का पत्ता कट सकता है जो कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत दिलाने में नाकाम रहे थे। चेन्नई को जीत के करीब पहुंचकर दस रन से पराजय झेलनी पड़ी और जाधव की रक्षात्मक बल्लेबाजी की काफी आलोचना हुई। अब देखना यह है कि आम तौर पर बदलाव करने से हिचकिचाती रही टीम 35 वर्ष के जाधव को ही उतारती है या किसी और को मौका मिलता है। शेन वॉटसन के फार्म में लौटने और फाफ डुप्लसिस के लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद चेन्नई का मध्यक्रम चिंता का विषय बना हुआ है। कप्तान धौनी खुद उस फार्म में नहीं है जिसके लिए जाने जाते हैं। जाधव को बाहर करने पर ऋतुराज गायकवाड़ या एन जगदीशन को उतारा जा सकता है जिन्हें 2018 से कोई मौका नहीं मिला है। चेन्नई के गेंदबाजों ने केकेआर के खिलाफ पिछले मैच में बेहतर प्रदर्शन किया। हरफनमौला ड्वेन ब्रावो ने विकेट चटकाए। पीयूष चावला की जगह आए कर्ण शर्मा ने किफायती गेंदबाजी करते हुए विकेट भी लिए। तेज गेंदबाजी का दारोमदार दीपक चाहर, सैम कुरेन और शारदुल ठाकुर पर रहेगा। दूसरी ओर आरसीबी के पास कोहली जैसा कप्तान और बल्लेबाज है जो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ फार्म में नजर आए। युवा देवदत्त पडीक्कल और अनुभवी एबी डिविलियर्स ने अच्छा प्रदर्शन किया है। आरोन फिंच से भी आक्रामक पारी की उम्मीद रहेगी। गेंदबाजी में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और वाशिंगटन सुंदर को छोड़कर किसी ने प्रभावित नहीं किया। उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और नवदीप सैनी महंगे साबित हुए। श्रीलंका के इसुरू उडाना के आने से गेंदबाजी को बल मिलेगा।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img