- ढाबे के स्वामी को ढाबा बन्द कराने की धमकी
जनवाणी संवाददाता |
नांगल सोती: ढाबे पर खाना खिलाना ढाबा स्वामी को उस समय मंहगा पड़ गया जब खाने के पैसे मांगने पर नशे में धूत पुलिसकर्मियों ने जमकर हंगामा काट डाला।जिसके बाद पुलिसकर्मी ढाबे को बंद कराने की धमकी देकर चले गए।
नांगल-चंदक मार्ग पर नांगल निवासी मुनिदेव कुमार ने ढाबा खोल रखा है। ढाबा स्वामी का आरोप है कि डायल 112 की 2430 और 2431 के नम्बर की गाड़ियों के पुलिसकर्मी ढाबे पर खाना खाने के लिए पहुंचे। खाना खाने के बाद जब दोनों पुलिसकर्मियों से ढाबा स्वामी ने खाने के पैसे मांगे तो दोनों पुलिसकर्मी आग बबूला हो गए।
ढाबा बन्द कराने की धमकी देते हुए , दोनो पुलिसकर्मियों ने ढाबे पर जमकर हंगामा काटा। पुलिसकर्मियों की इस हरकत से ढाबा स्वामी अपने को असुरक्षित महसूस करते हुए पुलिसकर्मियों से बिना पैसे दिए बैगर ही जाने और शांत होने की गुहार लगाता रहा।
पुलिसकर्मियों की इस हकरत से परेशान ढाबा स्वामी ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। इस मामले में नांगल थाना प्रभारी संजय पंचाल ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है और पूरी जानकारी से उच्चाधिकारियों से अवगत कराया जाएगा। डायल 112 के प्रभारी धोनी ने बताया कि ढाबा स्वामी द्वारा इस मामले में शिकायत मिली है जिसकी जांच की जा रही है।

