जनवाणी संवाददाता |
कैराना: कैराना के पूर्व भाजपा सांसद स्वर्गीय बाबू हुकुम सिंह के भतीजे एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान की पत्नी सुषमा देवी की मंगलवार सुबह बंदरों के हमले के कारण छत से गिरकर मौत हो गई थी। वहीं भाजपा नेता की पत्नी की आकस्मिक मौत के बाद भाजपा नेताओं, व्यापारियों, गणमान्य लोगों व अधिवक्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर दुख प्रकट किया था।
बुधवार को भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, थानाभवन के पूर्व विधायक एवं रालोद नेता अब्दुल राव वारिस, रालोद जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी, भाजपा नेता पुनीत द्विवेदी, पूर्व मंत्री रियासत राणा, रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता इस्लाम चौधरी, अनवार, समाजवादी सहारनपुर के जिलाध्यक्ष रूद्रसेन, वरिष्ठ भाजपा नेता पवन सिंह राठौर, क्षेत्रीय मंत्री विशेष सरोहा, सिटी प्रदीप सिंह, एसएचओ बाबरी नेमचंद मोहल्ला आलकला स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान के आवास पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने भाजपा नेता से मिलकर उनकी पत्नी की आकस्मिक हुई मौत की जानकारी ली तथा गहरा दुख प्रकट किया।
नरेश टिकैत ने कहा कि उनके व बाबू हुकुम सिंह के परिवार के साथ पारिवारिक रिश्ते रहें हैं। दोनों परिवार हर सुख दुख में साथ रहें हैं। यह अच्छा परिवार हैं और आज वें इस दुख की घड़ी में शरीक होने उनके आवास पर आए हैं। हम दुख सुख में इस परिवार के साथ खडे हैं।
इस दौरान भाकियू नेता नादिर चौधरी, बराला के पूर्व ग्राम प्रधान मुनफैद अली, चौधरी मुकरीम, महेंद्र सिंह एडवोकेट, हाजी अफजाल, पालिका कार्यालय अधीक्षक राकेश कुमार, लिपिक तासिम अली, सफाई निरीक्षक अबसार अहमद आदि लोग मौजूद रहें।

