Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

जर्जर बिल्डिंग से कभी हो सकता है बड़ा हादसा

  • मोहल्लेवासियों ने ईओ को शिकायती पत्र सौंपा

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: कस्बे के मुख्य बाजार स्थित जैन मंदिर के निकट जर्जर हालत में खड़ी एक बिल्डिंग में दरार आने से मोहल्लेवासी दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं। मोहल्लेवासियों ने समस्या के निस्तारण की मांग करते हुए नगर पालिका के अधिशासी को शिकायती पत्र दिया है।

शनिवार को कस्बे के मोहल्ला गुजरान निवासी अरशद, नाजिम, मुबारक, अफसर, राजेश सहित आधा दर्जन से भी अधिक लोगों ने नगर पालिका के ईओ राजबली यादव को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि कस्बे के मेन बाजार स्थित जैन मंदिर के निकट एक बिल्डिंग जर्जर हालत में खड़ी हुई है।

जिसमें काफी मोटी दरार भी आई हुई है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि जर्जर हालत में खड़ी बिल्डिंग कभी भी धराशाई हो सकती है जिससे कस्बे में बड़ा हादसा हो सकता है। आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद भी पालिका कर्मचारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे।

बिल्डिंग के पास से आए दिन स्कूली बच्चों सहित सैकड़ों राहगीर गुजरते हैं जो कभी भी बिल्डिंग की चपेट में आ सकते हैं। मोहल्ले के लोगों ने ईओ से समस्या के निस्तारण की मांग की है। मामले में अधिशासी अधिकारी राजबली यादव का कहना है कि मकान मालिक को नोटिस भेज दिया है। जल्दी समस्या का निस्तारण करा दिया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img