नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। दिलजीत दोसांझ मशहूर पंंजाबी गायक है। वह अपने ‘दिल-लुमिनाती’ टूर से दुनिया भर में लोगों के दिलों पर छाए हुए है। ‘दिल-लुमिनाती’ टूर से दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अब अभिनेता और गायक अपनी आगामी फिल्म ‘पंजाब 95’ के साथ चर्चा बटोर रहे हैं। आज बुधवार को अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से कई मनमोहक तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों के जरिए दिलजीत ने अपने किरदार की कुछ झलकियां साझा की हैं।
कब जारी होगा फिल्म का टीजर?
तस्वीरें साझा करते हुए दिलजीत दोसांझ ने फिल्म के टीजर की रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठाया। अभिनेता ने घोषणा की कि फिल्म का टीजर 17 जनवरी को जारी किया जाएगा। दिलजीत दोसांझ की फिल्म पंजाब ’95, मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म एक साल से भी अधिक समय से केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से मंजूरी मिलने का इंतजार कर रही थी।
दिलजीत ने साझा कीं तस्वीरें
दिल्जीत्त दोसांझ द्वारा साझा की गईं तस्वीरों में से एक में अभिनेता जसवंत सिंह खालरा के रूप में सलाखों के पीछे बैठे हैं और शांति के पलों को कैद कर रहे हैं। अन्य एक तस्वीर में दिलजीत समाचार-पत्र पलटते नजर आ रहे हैं। पंजाब 95 से ली गई इस तस्वीर में उन्हें एक अंतिम संस्कार की चिता को गौर से देखते हुए दिखाया गया है, जो फिल्म के गंभीर विषय को दर्शाता है।
इनके जीवन पर आधारित है फिल्म
दिलजीत दोसांझ की फिल्म पंजाब ’95, मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित है। इससे पहले दिलजीत ने इससे पहले फिल्म से एक तस्वीर साझा की थी, जिसका शीर्षक था, ‘मैं अंधेरे को चुनौती देता हूं’, जो खालरा की न्याय के लिए लड़ाई की शक्तिशाली कहानी की ओर इशारा करता है।

