Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

परीक्षा समाप्ति तक केंद्रों की निगरानी करेंगे डीआईओएस

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: प्रमुख सचिव माध्यमिक व बेसिक शिक्षा एवं महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा गूगल मीट के माध्यम से शनिवार को प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिये गये कि यूपी बोर्ड परीक्षा की समाप्ति तक परीक्षा केन्द्रों की लगातार निगरानी की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।

सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद दिव्यकान्त शुक्ल ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा आयोजित वर्ष 2023 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में परीक्षा केन्द्रों पर प्रश्नपत्रों की सुरक्षा एवं शुचिता के दृष्टिगत प्रदेश के सभी जनपदों के जिला विद्यालय निरीक्षकों को जनपद स्तर पर टीमें गठित कर परीक्षा केन्द्र के स्ट्रांग रूम की विशेष निगरानी के लिए निर्देश प्रदान किये गये हैं।

निगरानी व्यवस्था की मॉनिटरिंग माध्यमिक शिक्षा परिषद, मुख्य कार्यालय में स्थापित कन्ट्रोल रूम से देर रात्रि तक की गयी। प्रदेश के जिला विद्यालय निरीक्षकों द्वारा कुल 504 टीमें गठित कर 815 परीक्षा केंद्रों की निगरानी की गयी। यह निगरानी परीक्षा की समाप्ति तक नियमित रूप से की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img