Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

निदेशक स्थानीय निकाय ने पुलिस लाइन स्थित कम्पोस्ट प्रोसेसिंग साइट का किया निरीक्षण

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: निदेशक स्थानीय निकाय नेहा शर्मा ने बुधवार को लखनऊ के पुलिस लाइन स्थित कम्पोस्ट प्रोसेसिंग साइट का निरीक्षण किया। निदेशक ने घरों से कूड़ा कलेक्शन को लेकर अपनाई जा रही प्रक्रिया की जानकारी ली। पुलिस लाइन में रहने वाले करीब 200 घरों से ठोस एवं तरल संसाधन प्रबन्धन परियोजना के अन्तर्गत गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग करके लिया जा रहा है।

यहां कूड़े का प्राकृतिक रूप से निस्तारण भी सुनिश्चित किया जा रहा है। इसको लेकर निदेशक नेहा शर्मा ने संतोष व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बात भी की। उन्होंने प्राकृतिक तरीके से कम्पोस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय लोगों को जागरूक किया। साथ ही स्थानीय लोगों से वार्ता करते हुए कहा कि गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग कूड़ेदान में डालने की अपील की।

निदेशक नगरीय निकाय नेहा शर्मा ने कहा कि कूड़े के वैज्ञानिक रूप से निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए घरों में ही पृथक्कीकरण आवश्यक है। इसको लेकर जागरूक करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अन्तर्गत 1 फरवरी से 31 मार्च तक 10 तक डोर टू डोर अभियान चलाया जा रहा है। पहले चरण में प्रार्थना, दूसरे चरण में सहमत के बाद अब तीसरे चरण में यह अभियान प्रवेश कर रहा है।

तीसरे चरण में आगामी 4 मार्च से 10 तक डोर-टू-डोर अभियान के तहत कूड़ा पृथक्कीकरण सुनिश्चित न करने पर चालान की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कूड़ा पृथक्कीकरण सुनिश्चित करने में घरों की महिलाओं की भूमिका अहम है। 10 तक डोर टू डोर अभियान के अन्तर्गत वार्ड स्तर पर पूर्ण सहभागिता देकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 3 महिलाओं को निकाय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img