Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

Rajat Kapoor Birthday: निर्देशक रजत कपूर का 63वां जन्मदिन आज, फिल्म निर्देशन के लिए मिले नेशनल अवार्ड

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक रजत कपूर अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। रजत कपूर ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। निर्देशक अपनी पर्सनल लाइफ को ज्यादा शेयर करना पसंद नही करते है। उनके जन्मदिन के अवसर पर आइए जानते हैं रजत की चर्चित फिल्मों और उनके लिए मिले पुरस्कारों के बारे में।

फिल्मी करियर की शुरुआत

बता दें कि, रजत ने फिल्मी करियर की शुरुआत दिल्ली में ही कर दी थी। उन्होंने दिल्ली में चिंगरी थिएटर ग्रुप को साल 1983 में ज्वाइन किया। इसके बाद 1985 में वे पुणे में फिल्म और टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया चले गए।

एक्टिंग करना बहुत आसान काम है

अपने करियर को बढ़ाने वाले रजत कपूर ने धीरे-धीरे निर्देशन की ओर अपना रुख कर लिया। एक इंटरव्यू के दौरान रजत कपूर ने कहा कि फिल्म में एक्टिंग करना बहुत आसान काम है। अगर आप एक्टर हैं। अगर आपके लिए कैमरा मुश्किल नहीं है तो स्क्रिप्ट याद करके काम करने में कुछ खास दिक्कत नहीं होती है।

इन फिल्मों में किया काम

रजत कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1989 में ख्याल गाथा से की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स के लिए फिल्म फेयर अवार्ड मिला था। इसके अलावा रजत को दिल चाहता है में महेश के किरदार और मानसून वेडिंग में तेज पुरी के किरदार से भी फैंस पहचानते हैं। रजत को ‘भेजा फ्राई’, ‘अपना आसमान’, ‘यूं होता तो क्या होता’, ‘खोया खोया चांद’, ‘जाने तू या जाने न’, ‘तेरे संग’, ‘रात गई बात गई’ जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है।

इन फिल्मों का किया निर्देशन

रजत कपूर ने कई फिल्मों का निर्देशन किया है। इसमें तराना (1994), हाइपोथिसिस (1996), रघु रोमियो (2003) शामिल हैं। इन फिल्मों के लिए रजत को नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला है। रजत को उनकी फिल्मों से ज्यादा निर्देशित फिल्मों के लिए ज्यादा सरहाना मिलती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img