- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर किया गया अभ्यास, डीएम व एसपी ने देखी व्यवस्था
- टीकाकरण से पहले सभी लाभार्थियों के पास मोबाइल पर पहुंचक गया था एसएमएस
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण के मंगलवार को ड्राइरन का अभयास पूरा करने के लिए सभी सीएचसी पर लाभार्थियों को बुलाया गया था। इसके लिए स्वास्थ्य केन्द्रों पर सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए थे। वहां एक दिन पहले भेजे एसएमएस के बाद लाभार्थी स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचे और वैक्सीनेशन का पूर्वाभयास किया गया।
सभी केन्द्रों पर 25-25 लाभार्थी को बुलाया गया। वहीं टीकाकरण के बाद लाभार्थी को आधा घंटे तक कक्ष में बैठाया गया और उसके बाद वहां से भेजा गया। वहीं डीएम व एसपी ने भी व्यवस्था का जायजा लिया।
कोरोना के टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग सभी तैयारी पूरी कर चुका है। पहले चरण में होने वाले टीकाकरण के लिए लाभार्थियों का ब्यौरा कोविन पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया व स्वास्थ्य कर्मियों व सुरक्षा कर्मियों को पूर्व में ही वैक्सीनेशन का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जनपद की सभी सीएचसी पर मंगलवार को कोरोना वैक्सीन का ड्राई-रन किया गया।

प्रत्येक सीएचसी पर दो-दो सत्र में 25-25 लाभार्थियों को बुलाकर कोरोना वैक्सीनेशन का पूर्वाभ्यास किया गया। डीएम शकुंतला गौतम व एसपी अभिषेक सिंह, सीएमओ डा. आरके टंडन ने सीएचसी बागपत पर निरीक्षण कर पूर्वाभयास की व्यवस्थाएं देखीं।
पूर्वाभयास के दौरान सभी सीएचसी पर सेक्टर मजिस्टे्रट व सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। प्रत्येक सत्र में सर्वप्रथम सुरक्षा कर्मियों द्वारा लाभार्थी की जांच कर वेटिंग रुम में बैठाया गया।

इसके उपरांत दूसरे कक्ष में लाभार्थी का टीकाकरण के उपरांत तीसरे कक्ष में आधा घंटे तक मोबलाइजर द्वारा लाभार्थी की निगरानी व मॉनिटिरिंग की गई। लाभार्थी के पहुंचने पर उसका तापमान चैक कर सुरक्षाकर्मी द्वारा लाभार्थी के नाम, पता और मोबाइल नंबर की जांच के उपरांत वेटिंग रुम में बैठाया गया।
सत्र के दूसरे कक्ष में लाभार्थी का टीकाकरण कर तीसरे कक्ष में आधा घंटे तक निगरानी की गई। इस मौके पर सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, डीडीओ हुबलाल, एसीएमओ डा. भुजबीर सिंह, डिप्टी सीएमओ डा. यशवीर सिंह, चिकित्सा अधिकारी डा. सरूचि शर्मा, डा. संजीव साहू आदि मौजूद रहे।
तैनात रहे सेक्टर मजिस्ट्रेट
कोरोना के टीकाकरण के लिए किए गए पूर्वाभ्यास में सभी सीएचसी पर सेक्टर मजिस्टेट तैनात रहे।
सत्र शुरू होने से एक घंटे पूर्व पहुंचे कर्मचारी
टीकाकरण से एक घंटा पूर्व सभी कर्मचारियों को सीएचसी पहुंचे। सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत व सीएमएस डॉ बीएल कुशवाह ने स्वास्थ्य कर्मियों व सुरक्षा कर्मियों को पूर्वाभयास संबधी दिशा-निर्देश दिए।

