- निर्वाचन, सहायक निर्वाचन अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराए जाने के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत के नामांकन हेतु नियुक्त किए गए निर्वाचन/सहायक निर्वाचन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा चुनाव के लिए जो दायित्व सौंपे गए हैं उनका पूरी निष्ठा से निर्वहन करें।
प्रशिक्षण के दौरान सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी तिवारी व प्रशिक्षण टीम के सह प्रभारी डॉ अजय बाबू शर्मा एवं डॉ अमित मलिक द्वारा निर्वाचन/सहायक निर्वाचन अधिकारियों को पावर पॉइंट के माध्यम से गहन प्रशिक्षण दिया गया।
आयोजित प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को सकुशल संपन्न कराने हेतु निर्वाचन/साहयक निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गई पुस्तिका का गहन अध्ययन कर ले ताकि जो भी आपके डाउट्स है वह दुरुस्त हो जाए और आपको समस्त जानकारी उपलब्ध रहे।
प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने एक सुर में सामान्य निर्वाचन हेतु बनाए गए निर्वाचन/सहायक निर्वाचन अधिकारियों से कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को सकुशल संपन्न कराना हम सबकी जिम्मेदारी है।
इसलिए जिस अधिकारी को सामान्य निर्वाचन 2021 को सकुशल संपन्न कराने हेतु जो दायित्व सौंपे गए हैं वह उनका निर्वाहन प्राथमिकता के आधार पर करते हुए पूरी मुस्तैदी के साथ निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराएं। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा यह भी निर्देश दिए कि सभी पोलिंग स्टेशनों पर बिजली पानी एवं कमरों के खिड़की एवं गेट आदि की व्यवस्था को देखते हुए पहले से ही दुरुस्त कर लें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अश्वनी कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रसून राय, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

