Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

खेलों से विकसित होंगे अनुशासन: डीएम

  • एनएएस में अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मंगलवार को एनएस डिग्री कॉलेज में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल महिला एवं पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों की 13 टीमों ने भाग लिया। पहले दिन खेले गए मैचों में बेटियों ने कमाल का प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में डीएवी कॉलेज बुलंदशहर की टीम ने छह अंक हासिल कर प्रथम स्थान तथा श्रीराम कालेज मुजफ्फरनगर की टीम टीम चार अंक प्राप्त करके दूसरे स्थान पर रही।

26 3

प्रतियोगिता के पहले मैच का उद्घाटन जिलाधिकारी के. बालाजी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से छात्र-छात्राओं में अनुशासन, धैर्य, सामूहिक उत्तरदायित्व तथा समय के प्रबंधन की भावना विकसित होती है। कहा कि खेल, खेल की भावना से खेले जाने चाहिए, ताकि खेल के क्षेत्र में प्रतिभाओं को अपने टैलेंट को उत्कृष्ट रूप से प्रदर्शित करने के अवसर मिल सकें।

इस माहौल में खिलाड़ियों को हर तरह की सुविधाएं देने को सरकार तत्पर है, जिसका उन्हें लाभ उठाना चाहिए। सचिव राजेंद्र शर्मा ने कहा कि एनएएस कॉलेज को इस सत्र में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने दूसरी अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता की मेजबानी सौंप कर जो भरोसा जताया है, महाविद्यालय उस कसौटी पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेगा।

उन्होंने जिलाधिकारी को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्रम भेंट किया। इस अवसर पर मेरठ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसएन शर्मा, तकनीकी सहायक प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव योगेश सिंह मामराज, संजय यादव, अमित बालियान, अविनाश चौधरी तथा मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के आयोजन में क्रीड़ा परिषद के सचिव डा. संजय कुमार, उपाध्यक्ष डा. देवेश चंद्र शर्मा, सदस्यगण डा. नवीन गुप्ता, डा. अनीता शर्मा, डा. मीनाक्षी, डा. संजीव महाजन, चीफ प्रॉक्टर, डीन डा. एसके शर्मा, डा. राजीव डा. अजेन्द्र, डा. राघवेन्द्र भारद्वाज, डा. कपिल, डा. एसके घई, डा. शिवा भारद्वाज, हेमंत यादव, चंदन उपाध्याय, कोच प्रदीप चिन्योटी, मनोज कुमार, शिव प्रकाश तथा कार्यालय अधीक्षक अभिषेक भाटिया का विशेष सहयोग रहा।

प्रतियोगिता में महिला वर्ग में एन ए एस डिग्री कॉलेज श्री राम कॉलेज मुजफ्फरनगर, एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद, सेंट जोसेफ कॉलेज सरधना, डीएवी कॉलेज व गौरीशंकर डिग्री कॉलेज बुलंदशहर तथा पुरुष वर्ग में एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद, डीएवी तथा श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर, डीएवी कॉलेज बुलंदशहर, जेवीजे कॉलेज बड़ौत, एनएएस कॉलेज, मेरठ कॉलेज आदि महाविद्यालयों की टीमों शामिल रही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img