Sunday, June 14, 2026
- Advertisement -

नंबर प्लेट पर ग्रीस लगाकर ट्रक को चलाने का खुलासा

  • ट्रांसपोर्टर एसपी सिटी से मिले और सबूत दिये

  • ट्रक खड़ा टीपी नगर में, चालान हो गया सहारनपुर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दूसरे के ट्रक की नंबर प्लेट लगाकर अवैध खनन में लगे एक ट्रक को जब ट्रेस करके पकड़ा गया तो पता चला कि टीपी नगर में खड़े एक ट्रक की नंबर प्लेट में ग्रीस के जरिये नंबर बदल कर अवैध खनन का काम जोरों पर किया जा रहा है। पता तब चला जब आरटीओ के यहां से करीब 35 हजार का चालान आया। ट्रांसपोर्टरों ने इस संबंध में एसपी सिटी और सीओ ब्रहमपुरी से मिले और कार्रवाई की मांग की।

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा के नेतृत्व में ट्रांसपोर्टर एसपी सिटी पीयूष सिंह और सीओ ब्रहमपुरी शुचिता सिंह से मिले और कहा कि कुछ गलत लोग हमारे ट्रकों के नंबर अपनी गाड़ियों पर ग्रीस लगाकर लिख रहे हैं, जिनका दुरूपयोग किया जा रहा है। इस पर गंभीरता दिखाते हुए एसपी सिटी ने तुरंत सीओ ब्रह्मपुरी को आदेश दिया ट्रांसपोटर्स की समस्याओं को प्रमुखता से लेकर समाधान कराएं।

16 33

ट्रांसपोर्टर्स ने सीओ ब्रहमपुरी से मिलकर उनके सामने शिकायत रखी। ट्रांसपोर्टर पंकज अनेजा ने बताया कि हमारी गाड़ी नंबर यूपी15ईटी6418 है मेरठ इंदौर रोडलाइन नाम से ट्रांसपोर्ट कंपनी है। उपरोक्त गाड़ी काफी समय से ट्रांसपोर्ट नगर में ही खड़ी है, जिसके नंबर का दुरुपयोग किया गया है। एक ट्रक मालिक ने अपनी गाड़ी यूपी-15ईटी 6413 की जगह यूपी-15ईटी 6418 की नंबर प्लेट लगाकर दुरुपयोग कर रहा है। इस दौरान दीपक गांधी, रोहित कपूर, पंकज अनेजा, अशोक शर्मा, अंकुर प्रजापति आदि मौजूद रहे।

बिजली टीम पर कनेक्शन काटने का विरोध, हमला

मेरठ: मार्च माह में बिजली विभाग उन सभी उपभोक्ताओं से बिजली बिल वसूल रहा है जिनपर ज्यादा बकाया है। लेकिन कई जगह विद्युत विभाग की टीम को उपभोक्तओं के विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही मामला पल्लवपुरम में सामने आया जब एक उपभोक्ता का विद्युत कनेक्शन काटने पर विद्युतकर्मी पर जानलेवा हमला कर दिया गया। पीड़ित ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

बुधवार को कलीना गांव का रहने वाला विद्युतकर्मी अवनीश कुमार टीम के साथ पल्लवपुरम फेस वन बकायदेदारों से राजस्व वसूली करने पहुंचा। इसी दौरान उपभोक्ता उषा व उसके पति व बेटे ने बिजली विभाग की टीम के साथ बदसलूकी करनी शुरू कर दी। जब संविदाकर्मी संदीप, विनोद व अवनीश ने बिल जमा नहीं करने पर उषा का कनेक्शन काटना चाहा तो उपभोक्ता ने कर्मचारियों पर लाठियों से हमला कर दिया। इस घटना में अवनीश कुमार के सिर पर गंभीर चोट आई है। पीड़ित ने हमला करने वाली उपभोक्ता व उसके पति व बेटे के खिलाफ पल्लवपुरम थाने पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: 17 साल से फरार 25 हजार का इनामी बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज भी बरामद

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: एटीएस सहारनपुर इकाई और थाना चिलकाना...

Delhi News: दिल्ली में महंगी हुई बिजली, 500 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली बिजली नियामक आयोग (डीईआरसी)...

Assam: असम के जोरहाट एयरबेस पर AN-32 विमान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: असम के जोरहाट एयर फोर्स...
spot_imgspot_img