- तीन अवैध हथियारों के साथ वीडियो हुई वायरल
- एक आरोपी पूर्व में तमंचा फैक्ट्री संचालन में हुआ था गिरफ्तार
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: तमंचे पे डिस्को कराने की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अवैध हथियार लिए खड़ा एक युवक पूर्व में तमंचा फैक्ट्री चलाने के आरोप में जेल जा चुका हैं। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रही हैं। जिसमें दबंग फिल्म के गाने तमंचे पे डिस्को की तरह ही वीडियो में एक किन्नर डांस करता नजर आ रहा हैं, जबकि तीन युवक अपने हाथों में अधिया तमंचा लिए हुए नजर आ रहें हैं। वीडियो में चारों ओर कुछ बच्चे व अन्य ग्रामीण भी खड़े हुए हैं। वायरल वीडियो कोतवाली क्षेत्र के गांव अकबरपुर सुनेहटी की बताई गई हैं। तीनों युवक भी इसी गांव के ही रहने वाले हैं।
जिनमें से एक युवक पूर्व में खुरगान के जंगल में चलाई जा रही अवैध तमंचा के साथ पकड़ा जा चुका हैं। तमंचा फैक्ट्री के संचालन के आरोप में युवक जेल जा चुका हैं। मामले में कोतवाली प्रभारी पंकज त्यागी का कहना हैं कि वायरल वीडियो में अगर अवैध हथियार लहराएं जा रहे हैं तो वीडियो की जांच कर कार्रवाई की जाएंगी।

