Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार की मौत पर हंगामा

दुर्घटना के बाद आरोपी एंबुलेंस चालक हुआ फरार, मौजूद लोगों ने पुलिस पर अभद्रता के लगाएं आरोप

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: मामला कैराना कोतवाली क्षेत्र के झिंझाना रोड पर स्थित नाहिद कॉलोनी के निकट का हैं। सोमवार सुबह गांव तिसंग निवासी एक युवक सब्जी लेकर कैराना सब्जी मंडी के लिए आ रहा था। तभी गन्ने के खेत से निकल कर सड़क पर आए आवारा गोवशं से टकराकर वह सड़क पर गिर गया। उसे बचाने के प्रयास में वहां से गुजर रहे कैराना के मोहल्ला दरबारखुर्द निवासी मोहम्मद मूसा (42) की बाइक में विपरीत दिशा से आ रही 102 एंबुलेंस ने टकरा गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया।

प्रत्यक्षदर्शी हाजी इनाम निवासी गांव चंदपुरा थाना गंगोह सहारनपुर ने बताया कि एंबुलेंस की टक्कर से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के लिए उसने शोर भी मचाया। जिसके चलते कुछ दूरी पर एंबलेंस रुकी लेकिन चालक ने घायल को अस्पताल पहुंचाने के बजाए वहां से फरार हो गया। जिस कारण उसकी मौके पर ही तड़पकर मौत हो गई। मृतक झिंझाना क्षेत्र में बाग में मजदूरी करने के लिए जा रहा था। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शी इनाम का आरोप हैं कि जब उसने मोबाइल से मौके की वीडियो बनाई तो पुलिसकर्मियों ने उसके साथ में बदसलूकी की और मोबाइल से सभी वीडियो को डिलीट कर दिया। पुलिस पर जबरदस्ती बिना परिजनों को सूचना दिए ही शव को उठाकर मोर्चरी भेजने के भी आरोप हैं। बाद में दर्जनों लोगों ने कोतवाली पहुंचकर घेराव करने का प्रयास किया।

इस दौरान पालिकाध्यक्ष हाजी अनवर हसन व उनके पुत्र अनम हसन कोतवाली पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों के साथ में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार त्यागी से वार्ता की तथा पूरा घटनाक्रम बताया। पुलिस व पालिका अध्यक्ष ने आरोपी एंबुलेंस चालक के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद पालिकाध्यक्ष ने परिजनों व लोगों को शांत किया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार त्यागी का कहना हैं कि मृतक के बेटे मोहम्मद इमरान ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ तहरीर दी है तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं तथा मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img