जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को सहकारिता प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्रसिंह चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने सहकारिता की जनआन्दोलन बनाने के लिए आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की। प्रदेश सरकार के सहकारितामंत्री जेपीएस राठौर ने भी बैठक को सम्बोधित किया। आगामी दिनों में क्षेत्र,जिला व समिति स्तर पर बैठकों के द्वारा सहकारिता प्रकोष्ठसंगठनात्मक कार्यक्रमों के क्रियान्वयन को विस्तार देगा।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बैठक में कहा कि गुजरात माडल के अनुरूप ही उत्तर प्रदेशमें सहकारिता में जन-जन की सहभागिता से जन आन्दोलन खड़ा करना है। उन्होंने कहा किसहकारिता का क्षेत्र व्यापक है और सहकारिता में जनभागीदारी के द्वारा जन-जन कीआत्मनिर्भरता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प आत्मनिर्भर भारत कीपरिकल्पना को साकार रूप दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मोदी जी गांव व किसान कीसमृद्धि से समृद्धशाली भारत निर्माण के संकल्प को पूर्ण करने के लिए सतत कार्य कररहे हैं और सहकारिता इस संकल्प की सिद्धि में सहायक सिद्ध हो सकता हैै। हमें इसीउद्देश्य से सहकारिता को जनसरोकार व जनसहभागिता से जोड़ना है।
वहीं प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने बैठकमें कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय दर्शन को साकार रूप देने मेंसहकारिता का क्षेत्र सहायक हो सकता है और गांव, गरीब, किसान,मजदूर को सहकारिता के माध्यम से रोजगार से जोड़ते हुए आर्थिकसमृद्धि का कारक बन सकता है। उन्होंने कहा कि सहकारिता से जुडे़ पार्टी केप्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह समितियों के माध्यम सेअधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए प्रेरित करें व उनकी आर्थिक व सामाजिक उन्नतिमें सहायक बनें।
बैठक में सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डीकेशर्मा, सह संयोजक आलोककुमार सिंह, पुरुषोत्तम पाण्डेय, राम चन्द्र मिश्रा, यूपीसीएलडीएफ चेयरमैनवीरेंद्र तिवारी, यूपी कोआपरेटिव बैंक चेयरमैन चौधरीतेजवीर सिंह, यूपीआरएनएसएस चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल,पीसीएफ चेयरमैन वाल्मीकि त्रिपाठी, पीसीएसचेयरमैन सुरेश गंगवार, जूट संघ चेयरमैन चन्द्रकुमारमिश्रा सहित प्रकोष्ठ क्षेत्रीय संयोजक व सह संयोजक उपस्थित रहे।

