जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: कलेक्ट्रेट सभागार में खांड़सारी शक्कर गुड क्रेता-विक्रेता सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि जैविक खेती को बढावा दिया जाये। उन्होंने कहा, आने वाला कल जैविक खेती का है। इस परिचर्चा का उद्देश्य कृषि उत्पाद क्रेता व विक्रेता को एक मंच पर लाना है। किसान खेती के साथ-साथ उधमिता की ओर बढें। आज बिजनौर में ही ऐसे प्रगतिशील किसान है जो अपने उत्पादों को एमेजोन पर बिक्री कर रुपए आठ से 10 लाख तक की बिक्री कर रहे है।
डीएम उमेश मिश्रा ने बताया, ‘आगामी 16 जून को जनपद में वृहद कृषि मेला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कृषि उत्पाद क्रेता व विक्रेता को एक मंच पर लाकर कृषि उत्पादों के बेहतर मूल्य व मार्किट उपलब्ध कराना है। उन्होंने उपस्थित सभी कृषि उत्पाद निमार्ताओं व विक्रेताओं से कहा कि वह इस मेले में अवश्य आयें तथा इसका लाभ उठायें।

