Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

बदइंतजामी के वायरस का शिकार जिला अस्पताल

  • ओपीडी में डाक्टर नहीं, मरीज लाने ले जाने को वार्ड ब्वॉय नहीं
  • वायरल व डेंगू पीड़ित मरीजों की भरमार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गरीब मरीजों इलाज की एक मात्र उम्मीद प्यारेलाल शर्मा जिला अस्पताल इन दिनों बदइंतजामी के वायरस की चपेट में आ गया है। या यूं कहें कि सिस्टम चलाने वालों ने मरीजों को जिस जिला अस्पताल के सहारे छोड़ा हुआ है, पहले उस जिला अस्पताल की खुद की बीमारियों का यदि इलाज कराएं तो यह मरीजों से ज्यादा जिला अस्पताल के लिए मुफीद साबित होगा।

01 21

स्वास्थ्य विभाग इन दिनों संचारी रोगों तथा डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के अभियान के नाम पर तमाम दावे कर रहा है, लेकिन जिला अस्पताल के ग्राउंड जीरो की रिपोर्ट की यदि बात की जाए तो जिला अस्पताल ही संचारी रोगों व डेंगू व मलेरिया को फैलाने का केंद्र बना हुआ है। हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिला अस्पताल और डफरिन यानि महिला अस्पताल की जो हालात बनी हुई है

02 24

उसके चलते मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों के जिला अस्पताल में आने के बाद खुद बीमार होने का खतरा बना हुआ है। जहां तक नजर जाती है बदइंतजामी का आलम नजर आता है। लगता है कि इस बद इंतजामी को सुधारने के बजाय सिस्टम खासतौर से जिला अस्पताल को दुरुस्त करने के जिम्मेदारों ने अस्पताल को उसके हाल पर छोड़ दिया है। अब यदि बदइंतजामी की बात हो रही है तो उस पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

मलेरिया वार्ड पास, मच्छरों, गंदगी का बसेरा

जिला अस्पताल स्थित मलेरिया वार्ड जाने के लिए आमतौर पर मरीज व उनके तीमारदार डफरिन से होकर जाना आसान समझते हैं, लेकिन इसकी एंट्री गेट पर चारों ओर फैली गंदगी और कीचड़ मलेरिया व जानलेवा डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के लिए बेहद मुफीद साबित हो रहे हैं। यहां का हालात देखने से लगता है कि सबसे ज्यादा तो मच्छर यहीं पर पैदा हो रहे हैं।

पर्चा काउंटर संचारी अभियान पर भारी

जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर उमड़ी मरीजों व तीमारदारों की भीड़ संचारी यानि जो रोग एक-दूसरे से फैलते हैं, उसके रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। पर्चा काउंटर देखकर ऐसा लगता है कि मानो यहां किसी फिल्म के टिकट मिल रहे हों। भीड़ का आलम यह है कि पर्चा बनवाने वालों के कंधे छील रहे हैं।

तीमारदार ढो रहे मरीज, वार्ड ब्वॉय नदारद

जिला अस्पताल में सबसे बुरा हाल उन मरीजों का है जो खुद अपने पांव पर चलकर डाक्टर के पास या डाक्टर पास से वार्ड में अपनी बेड तक नहीं जा सकते। यह काम अस्पताल के वार्ड ब्वॉय के जिम्मे होता है, लेकिन पूरे अस्पताल का भ्रमण कर लिया, कहीं भी किसी भी जगह कोई वार्ड ब्वॉय किसी मरीज को सहारा देता नजर नहीं आया। मरीजों के स्ट्रेचर खींचने का काम तीमारदार खुद कर रहे थे।

03 21

लावारिस हालात में मरीज

अस्पताल परिसर में ग्राउंड जीरो पर कई मरीजों को देखकर तरस आ गया। ऐसे मरीज असहाय व लावारिस अवस्था में नजर आ रहे थे। दरअसल मरीजों को छोड़कर उनके तीमारदार या तो पर्चा काउंटर पर गए थे या फिर दवा लेने के लिए काउंटर पर लाइन में लगे थे। एक मरीज की हालत बेहद नाजुक थी। उसके जिस्म पर पट्टियां लिप्टी थीं। दर्द से वो बेहाल था। कुछ मरीज अवसाद में दिखे।

मरीजों से हाउस फुल वार्ड

बुखार तथा दूसरी बीमारियों से पीड़ित मरीजों से वार्ड पूरी तरह से खचाखच भरा हुआ नजर आया, लेकिन मरीजों की संख्या के अनुपात में जितना स्टाफ वार्ड में होना चाहिए था वो नहीं दिखा। अपनी पहचान छिपाते हुए मरीजों ने शिकायत की कि यदि कोई जरूरत होती है तो डाक्टर व नर्स सरीखे स्टाफ का घंटों इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने अव्यवस्था की शिकायत की।

04 21

दवा काउंटर के पास बीमारियों की बिक्री

अस्पताल में जहां दवा काउंटर है, वहीं पर एक शख्स खाने का सामान बेचता दिखाई दिया। दवा काउंटर के पास पत्थर की बैठने वाली बैंच पर इस शख्स ने खाने के सामान को रखकर मरीजों व तीमारदारों के बैठने की इस जगह को खोखा नुमा दुकान में तब्दील कर दिया था। यहां खाने का जो सामान रखा हुआ था उस पर मक्खियां भिन भिना रही थीं। खाने के सामान के साथ बीमारी बेची जा रही थीं।

काफी संख्या में आ रहे मरीज

जिला अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. ईश्वरी देवी ने दावा किया कि सब ठीक है।

06 21

मरीजों को पूरा इलाज मिल रहा है। दवाओं और डाक्टरों की कोई कमी नहीं है। इन दिनों काफी संख्या में मरीज आ रहे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img