Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जारी की गाइडलाइन

  • कोरोना कर्फ्यू में इनकों मिलेगी नियमानुसार अनुमति

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जिलाधिकारी जसजीत कौर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा 35 घंटे कोरोना कर्फ्यू के दौरान परीक्षार्थियों, प्रिंट एवं इलैक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकारों, विभिन्न फैक्ट्रियों में काम करने श्रमिकों, शादी विवाह समारोह तथा अंतिम संस्कार में सम्मलित होने के लिए नियमानुसार अनुमति दी गई है।

जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि रविवार को कन्टीन्यूस प्रोसेस इण्डस्ट्री को चलाने की अनुमति के साथ-साथ साप्ताहिक बन्दी होने वाले उद्योग को छोड़कर कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए शेष उद्योगों विशेष रूप से फार्मास्यूटिकल,अन्य उद्योगों जैसे कि दवा, सेनेटाइजर बनाने वाले उद्योग को चलाने की भी अनुमति होगी। कार्मिकों श्रमिकों को आने-जाने की अनुमति होगी।

शनिवार व रविवार को पूर्व निर्गत आदेशों के अनुरूप कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए सभी शादी के समारोह में बन्द स्थानों में 50 व्यक्तियों के प्रतिबन्ध के साथ एवं खुले स्थानों पर 100 व्यक्तियों के प्रतिबन्ध के साथ मास्क, सामाजिक दूरी और सेनेटाइजर के उपयोग एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार अन्य सावधानियों के साथ अनुमति होगी।

एनडीए की परीक्षा एवं अन्य निर्धारित परीक्षा हेतु कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा की अनुमति होगी। परीक्षार्थियों और उम्मीदवारों का आईडी कार्ड पास के तौर पर मान्य होगा। कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन कराते हुए सार्वजनिक परिवहन को विशेष रूप से राज्य परिवहन की बसों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलने की अनुमति होगी।

अन्तिम संस्कार के लिए अधिकतम 20 व्यक्तियों को शामिल होने की अनुमति होगी। प्रिंट एवं इलैक्ट्रॉनिक मीडिया को पास/आईकार्ड के आधार पर अनुमति होगी। उन्होंने उपरोक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img