Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

जिला पंचायत के विकास कार्यों में और तेजी लाई जाएगी: सुभाष वर्मा

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने 100 से अधिक विकास कार्यों को हरी झंडी दी है। उन्होंने कहा है कि जिला पंचायत की कोशिश हरिद्वार जिले के ग्रामीण अंचल का संपूर्ण विकास कराने की है। प्रयास किए जा रहे हैं कि सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास हो।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने कहा है कि विकास कार्यों में बजट की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विकास कार्यों में और तेजी लाए जाने के लिए कहा है। इसीलिए जिन क्षेत्रों में कि सड़क क्षतिग्रस्त है। उनकी मरम्मत कराई जाएगी। कुछ नई सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। गांव की गलियों को दुरुस्त कराया जाएगा। ताकि किसी भी गांव में पेयजल की किल्लत ना हो।

इसके लिए टंकी का निर्माण कराया जाएगा। काफी गांव में टंकी को स्वीकृति मिल गई है और कुछ गांव की टंकियों के प्रस्ताव शासन में है। जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने आज रुड़की अतिथि गृह पर जनपद के विभिन्न गांव से आए हैं ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों से संबंधित 70 से अधिक शिकायतें आई थी। जिन्हें निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के पास भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि फरियादियों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े इसके लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्पष्ट निर्देश है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से साफ तौर पर कहा है कि यदि किसी भी मामले की शिकायत उन तक पहुंचेगी तो संबंधित अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने जिले की सभी चीनी मिलों के द्वारा गन्ना पेराई शुरू करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

साथ ही उन्होंने कहा है कि सभी चीनी मिल प्रबंधनों को गन्ने का तेजी से भुगतान कराना चाहिए। ताकि किसान की आर्थिक दिक्कत दूर हो सके। जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिला सहायक निबंधक और जिला कृषि अधिकारी से भी कहा है कि सहकारी समितियों व अन्य सहकारी गोदाम पर खाद और बीज की उपलब्धता बनाए रखी जाए। जिससे कि किसान को समय से खाद और बीज मिल सके किसी भी किसान को खाद और बीज के लिए चक्कर न काटने पड़े।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने कहा है कि अभी 100 से अधिक विकास कार्यों को हरी झंडी दी गई है आने वाले समय में इससे भी और अधिक विकास कार्यों को मंजूर किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सभी जिला पंचायत सदस्यों के अलावा अन्य पंचायत प्रतिनिधियों के विकास संबंधी प्रस्ताव पर गौर किया जा रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img