जनवाणी संवाददाता |
बेहट: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप को उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव यूनियन के डायरेक्टर एवं गौरव राणा को क्षेत्रीय समिति का सदस्य बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
गुरुवार को कस्बे के आरडी पब्लिक स्कूल मे स्थित भाजपा के कार्यालय पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सहारनपुर नगर निगम के मेयर संजीव वालिया पूर्व विधायक महावीर सिंह राणा एवं ठाकुर राजवीर सिंह सदस्य प्रदेश परिषद उत्तर प्रदेश कैराना सांसद पुत्र अरनीमेष चौधरी को-ऑपरेटिव यूनियन डायरेक्टर विजेंद्र कश्यप का फूल मालाओ से जोरदार स्वागत किया गया।
सम्मान समारोह में बोलते हुए विजेंद्र कश्यप ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है वह उसका पूरी ईमानदारी से निर्वाहन करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी मे सभी कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं और भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को जिताने का काम करें।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश परिषद सदस्य ठाकुर राजवीर सिंह ने कहा कि देश एवं प्रदेश में नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व मे विकास की गंगा बह रही है। जितना विकास भाजपा सरकार में कराया जा रहा है आज तक किसी भी सरकार मे नही हुआ है।
इस दौरान कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक महावीर सिंह राणा ने कहा कि कृषि कानून को लेकर विपक्षी दल पूरी तरह से बौखलाए हुए हैं। सीधे-साधे किसानों के बीच भ्रांतियां फैलाकर उनको गुमराह कर रहे है। कार्यक्रम को सांसद पुत्र अरनीमेस चौधरी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता साहब सिंह पुंडीर, राकेश गाबा, अनिल सिंघल, मुकेश राणा, कुलदीप चौहान, नरेंद्र बंसल, विनय चौहान, अखिलेश बंसल, नवीन चौधरी, अमन कौशिक आदि मौजूद रहे।

