जनवाणी ब्यूरो |
शामली: उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जनपद इकाई की मीटिंग शहर के एक बैंक्वेट हॉल में संपन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से लोकेश कुमार को अध्यक्ष चुना गया।
शुक्रवार को उप्र लेखपाल संघ की शामली जनपद इकाई की बैठक शहर के एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित की गई। बैठक में लेखपाल संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से लोकेश कुमार जिलाध्यक्ष, कपिल कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमरपाल कनिष्ठ उपाध्यक्ष, राज मुकेश भारती सचिव, रोहित मलिक सह सचिव, धर्मवीर सिंह कोषाध्यक्ष, मिंटू सिंह को आडिटर पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष लोकेश कुमार ने सभी लेखपालों को उनके हितों की लड़ाई पुरजोर तरीके से लड़ने का आश्वासन दिया। निर्वाचित कार्यकारिणी को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान जिले के सभी लेखपाल मौजूद रहे।

