- आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय को प्रदान किए चेक
जनवाणी संवाददाता |
शामली: सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला रेडक्रास सोसाइटी द्वारा चार लोगों को आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए गए। इनमें सद्दाम निवासी मोहम्मदपुर राय को 20 हजार, इब्राहिम निवासी ग्राम सोंटा रसूलपुर को 15 हजार का चेक प्रदान किया गया।
साप्ताहिक राशिफल | Weekly Horoscope | 22 May To 28 May 2022 | आपके सितारे क्या कहते है
इनके अलावा रूबी व सोनिया निवासी मोहल्ला रेलपार को 10-10 हजार के चेक प्रदान जिलाधिकारी जसजीत कौर ने प्रदान किए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, जिला रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन कुशांक चौहान, एसीएमओ डा. भानु प्रसाद, डा. अक्षय, हरिओम पाठक आदि मौजूद रहे।

