Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

जनपद वासियों को बजट से खास उम्मीद

  • महिलाओं को गैस सिलेंडर व किसानों को कृषि यंत्र सस्ते होने की उम्मीद

विवेक कुमार |

बिजनौर: एक फरवरी को पेश होने वाले बजट को लेकर जनता ने खास उम्मीद लगाई है। ऐसे में महिलाओं व किसानों की आम बजट से उम्मीद ओर ज्यादा बढ़ जाती है। किसानों ने आम बजट में कीटनाशक दवाईयों, खाद व महिलाओं ने रसोई की वस्तुओं पर दाम कम करने की उम्मीद लगाई है। केंद्र सरकार के इस आम बजट का काउंटडाउन शुरू हो गया है।

Meenu Goyal

बजट को लेकर गृहणी मीनू गोयल ने बताया कि गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के साथ दाल, सब्जी व खाद्य तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। इसमें रसोई चलाना चुनौतीपूर्ण हो गया है। कास्मेटिक सामान के बढ़ते दामों में कमी आनी चाहिए, जिससे कि गृहणी को घर के बजट में आसानी हो जाए। सरकार को गृहणी को लेकर बजट बनाना चाहिए।

Bhupendra

किसान भूपेंद्र कुमार ने बजट से उम्मीद लगाकर बताया कि प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत जो राशि किसानों के खातों में डाली जा रही है उसमें बढ़ोतरी होनी चाहिए। खेती करने के लिए कीटनाशक दवाईयों पर सब्सिडी में भ बढ़ोतरी की जाए। किसान को कीटनाशक दवाईयों पर छूट मिल जाए तथा फसलों के मूल्य में भी बढोतरी की जाए।

Naveen

व्यापारी नवीन कुमार ने बताया कि कोरोना की वजह से व्यापारी काफी प्रभावित हुआ हैं। उन्होंने बताया कि उनकी हार्डवेयर की दुकान है। पहले किसानों के सामान सस्ता होता था तथा व्यापारी व किसान दोनों को लाभ होता था, लेकिन अब मंहगाई आसमान छू रहे है। आने वाले बजट से काफी उम्मीद हैं।

Munish Tyagi

व्यापारी मुनीश त्यागी ने बताया कि वर्तमान में व्यापारी वित्तीय संकट से जूझ रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि बजट में व्यापारियों को बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों से कम ब्याज पर तथा आसान शर्ताे पर कारोबार के लिए धन मिले। उन्होंने बताया कि पिछले बजट से व्यापारियों को कोई लाभ नहीं हुआ।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img