Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने नगर निगम के अधीन मार्ग प्रकाश व्यवस्था को लेकर की बैठक

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब की अध्यक्षता में गुरुवार को नगर निगम के अधीन मार्ग प्रकाश व्यवस्था के संबंध में आयुक्त सभागार में बैठक की गयी, जिसमें नगर निगम से अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता इलेक्ट्रिकल, अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता एवं ईईएसएल कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

मण्डलायुक्त ने संबंधित अधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि त्यौहारों के अवसर पर जहाँ कही मार्ग एवं जनसमूह के एकत्र होने की संभावना हो, उन स्थानो पर मार्ग प्रकाशो की तत्काल समुचित व्यवस्था की जाये। जो लाइट खराब मिलती है उसको 24 घंटे से ज्यादा समय नही लगना चाहिये बदलने के लिए। उन्होंने कहा कि मार्ग प्रकाश व्यवस्था को लेकरबड़े जंक्शन और चौराहो पर विशेष ध्यान दिया जाये।

बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने बताया कि नगर निगम एवं ईईएसएल कंपनी द्वारा रात्रि में स्ट्रीट लाईटो की स्थिति का दैनिक सर्वे किया जाये। कंपनी अपने मेन पवार की संख्या में बढ़ोत्तरी करे साथ मे मशीनों की संख्या भी बढाये, संबंधित कंपनी डेली सर्वे करके अपडेट देना सुनश्चित करेगे। उन्होंने कहा कि कार्य के प्रति लापरवाही किसी दशा में क्षम्य नही हैं, पूरे जिम्मेदारी के साथ कार्य करें अधिकरी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: माननीय कांशीराम की जयंती पर सुमन अर्पित कर केक काटकर मनाया जन्मदिवस

जनवाणी संवाददाता । मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र स्थित गुप्ता...

UP: सीएम योगी का कड़ा निर्देश, पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर बैन

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक...

Jammu And Kashmir: उड़ी में रातभर ऑपरेशन, पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर, घुसपैठ नाकाम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में...
spot_imgspot_img